जब दो जंगली हाथियों में हो गई भिड़ंत, देखते रह गए लोग: VIDEO

Image credit: Internet

Elephants Clash Video: पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम में दो जंगली हाथियों के बीच वर्चस्व की ऐसी जंग छिड़ी कि मौके पर मौजूद लोग बस देखते रह गए. मणिकपारा इलाके के जंगल में मशहूर हाथी रामला का सामना एक नए जंगली हाथी से हो गया. बताया जा रहा है कि नया हाथी रामलाल के इलाके में पहुंच गया था. इसके बाद दोनों के बीच टकराव शुरू हो गया. देखते ही देखते यह भिड़ंत खूनी संघर्ष में बदल गई. हाथियों की लड़ाई देखने के लिए मौके पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए. कई लोगों ने मोबाइल फोन से इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया. अब हाथियों की भिड़ंत का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की मणिकपारा बीट की टीम मौके पर पहुंची और हालात पर नजर रखी. अधिकारियों ने लोगों को सुरक्षित दूरी बनाए रखने की सलाह दी.   Read More ...

free visitor counters