कम बारिश से किसान ने धान छोड़ा, 6 बीघा में बैंगन की खेती, 4-5 लाख कमाई का लक्ष्य

Image credit: Internet

Brinjal Farming: खरीफ सीजन चल रहा है. इस समय बड़े पैमाने पर धान की खेती होती है. लेकिन इस बार बारिश कम होने से कई किसानों ने धान की रोपाई कम की है. कुछ किसानों ने नुकसान से बचने के लिए वैकल्पिक खेती का रास्ता चुना है. इसी कड़ी में पटना जिले के मसौढ़ी प्रखंड की तिनेरी पंचायत में करीब 6 बीघा जमीन पर बैंगन की खेती की गई है. करीब दो महीने पहले इसकी रोपाई की गई थी. अब अगस्त से इसमें फल आना शुरू हो जाएगा. इसे देखते हुए किसान फसल को बीमारियों से बचाने के लिए दवाओं का छिड़काव भी कर रहे हैं.   Read More ...

free visitor counters