30 हाथियों के कब्जे में असम का चाय बागान! एक के गले में फंसा है टायर, आज हो सकती है यह बड़ी कोशिश

Image credit: Internet

असम के गोलाघाट जिले के नुमालीगढ़ इलाके में एक जंगली हाथी का हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है. हाथी के गले में टायर फंसा हुआ दिखाई दे रहा है. बताया जा रहा है कि यह हाथी खाने की तलाश में चाय बागानों के आसपास घूम रहा था. स्थानीय लोगों के मुताबिक, इलाके में करीब 30 जंगली हाथियों का झुंड भी देखा गया है, जिससे लोगों में डर का माहौल है. वन विभाग की टीम हाथी पर नजर बनाए हुए है और आज ही उसके गले में फंसे टायर को निकालने की कोशिश की जा सकती है. हाथी के गले में टायर कैसे फंसा, यह अभी साफ नहीं है.   Read More ...

free visitor counters