घूंघट काढ़कर बहू ने ससुराल में किया डांस, हरियाणवी गाने पर जमकर थिरकी, आसपास बैठे दिखे बच्चे-औरतें!

Image credit: Internet

इंस्टाग्राम पर अक्सर डांस वीडियोज वायरल होते रहते हैं. हाल ही में ऐसा ही एक वीडियो चर्चा में है जिसमें एक बहू घूंघट काढ़े ससुराल में डांस करती दिखाई दे रही है. वो इस वीडियो में हरियाणवी गाने पर जमकर थिरकती दिख रही है. वायरल वीडियो में महिला 52 गज का दामन गाने पर नाच रही है. आसपास कुछ लोग बैठे भी नजर आ रहे हैं, जिनमें औरतें और बच्चे भी हैं. वीडियो में नजर आ रही महिला का नाम दिव्या चौधरी (@divyajangidoffical_) है जिनके 8 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. उनका ये वीडियो 1 करोड़ व्यूज के साथ वायरल है. (नोट: अगर यूजर को इस वीडियो के इस्तेमाल से आपत्ति है तो वो हटाने के लिए न्यूज18 हिन्दी से संपर्क कर सकता है.)   Read More ...

free visitor counters