हैदराबाद में 77 साल पुरानी रेडियो की दुनिया, ‘महबूब रेडियो सर्विस’ जहां यादों को मिलती है नई आवाज़

Image credit: Internet

हैदराबाद के पुराने शहर में स्थित महबूब रेडियो सर्विस बीते दौर की यादों को आज भी संजोए हुए है. करीब 77 साल पुरानी यह दुकान विंटेज रेडियो और ग्रामोफोन को नई ज़िंदगी देने के लिए जानी जाती है. 1948 में शेख महबूब द्वारा शुरू की गई इस दुकान को आज उनके बेटे मोहम्मद मोइनुद्दीन और मोहम्मद मुजीबुद्दीन संभाल रहे हैं. यहाँ 1920 से 1970 के दशक के दुर्लभ रेडियो भी ठीक किए जाते हैं. देश-विदेश से लोग अपने पुराने रेडियो यहाँ भेजते हैं ताकि उनसे जुड़ी पारिवारिक यादें फिर से जिंदा हो सकें.   Read More ...

free visitor counters