VIDEO: अपने स्टॉप से पहले अस्पताल पहुंची बस... ड्राइवर ने जो किया, देखकर हर कोई रह गया हैरान

Image credit: Internet

कर्नाटक में KSRTC बस ड्राइवर की सूझबूझ और इंसानियत की जमकर तारीफ हो रही है. दरअसल, तुमकुरु से मधुगिरी जा रही एक बस में सफर कर रहे एक यात्री को अचानक हार्ट अटैक आ गया. बस में मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई, लेकिन ड्राइवर ने बिना समय गंवाए तुरंत फैसला लिया. यात्री की हालत गंभीर देखते हुए ड्राइवर ने तय रूट छोड़कर बस को सीधे तुमकुरु-मधुगिरी रोड स्थित साची मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल की ओर मोड़ दिया. ड्राइवर ने बस को अस्पताल के गेट पर ही रोक दिया, ताकि मरीज को तुरंत इलाज मिल सके. मौजूद लोगों की मदद से यात्री को अस्पताल में भर्ती कराया गया. ड्राइवर की तेज सोच और जिम्मेदारी भरे कदम से समय पर मेडिकल मदद मिल पाई. इस घटना ने दिखा दिया कि कभी-कभी एक सही फैसला किसी की जिंदगी बचा सकता है.   Read More ...

free visitor counters