गन्ने का जूस या नारियल पानी...आपकी सेहत के लिए कौन-सा है सही? जानिए एक्सपर्ट की राय

Image credit: Internet

गर्मी में लोग ठंडक और ऊर्जा के लिए अक्सर नारियल पानी या गन्ने का जूस पीते हैं. लेकिन दोनों के फायदे अलग-अलग हैं. ऐसे में शरीर की जरूरत के अनुसार सही विकल्प चुनना जरूरी है. डॉक्टर के अनुसार, नारियल पानी में पोटैशियम और सोडियम जैसे इलेक्ट्रोलाइट्स होते हैं, जो शरीर में पानी की कमी को जल्दी पूरा करते हैं. इसलिए डिहाइड्रेशन या लू लगने की स्थिति में नारियल पानी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है. वहीं, गन्ने का जूस शरीर को तुरंत ऊर्जा देता है, क्योंकि इसमें प्राकृतिक शुगर होती है. कमजोरी या लो एनर्जी महसूस होने पर इसका सेवन किया जा सकता है. हालांकि, इसे हमेशा साफ-सफाई वाली जगह से ही पीना चाहिए. डॉक्टर का कहना है कि डायबिटीज के मरीजों के लिए नारियल पानी बेहतर विकल्प है, जबकि गन्ने का जूस सीमित मात्रा में ही लेना चाहिए.   Read More ...

free visitor counters