Monsoon Rain News: मुंबई से यूपी-बिहार तक मानसून लाया आफत, मथुरा अंडरपास डूबा; जयपुर के अस्पताल में घुसा पानी

Image credit: Internet

Monsoon Rain News: देशभर में मानसून अब पूरी तरह सक्रिय हो गया है और कई राज्यों में भारी बारिश ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है. मुंबई में रेड अलर्ट के बीच स्कूल-कॉलेज बंद हैं, जबकि नालासोपारा और दादर में जलभराव और पेड़ गिरने जैसी घटनाएं सामने आई हैं. उत्तर प्रदेश के मथुरा में रेलवे अंडरपास पानी में डूब गया और कानपुर मेडिकल कॉलेज में जलभराव हो गया. राजस्थान के जयपुर स्थित एसएमएस अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर में भी बारिश का पानी घुस गया. गुजरात में बाढ़ के पानी में फंसे 19 लोगों का सुरक्षित रेस्क्यू किया गया. मौसम विभाग ने कई राज्यों में अगले 48 घंटे तक भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है.   Read More ...

free visitor counters