घर पर बनाएं ढाबा स्टाइल गाढ़ी और स्वादिष्ट चने की दाल, जानिए इसकी आसान रेसिपी
ढाबों में रोटी या चावल के साथ चने की दाल काफी पसंद की जाती है.अच्छी बात यह है कि ढाबा स्टाइल यह दाल घर पर भी आसानी से बनाई जा सकती है. दाल बनाने के लिए चना दाल के साथ थोड़ी मात्रा में मूंग दाल, मसूर दाल और चाहें तो थोड़ा राजमा भी मिला सकते हैं. सबसे पहले सभी दालों को 2–3 बार अच्छी तरह धो लें और करीब 20–30 मिनट तक भिगोकर रखें. इसके बाद कुकर में दाल डालकर पर्याप्त पानी के साथ 3-4 सीटी आने तक पकाएं. अब तड़के के लिए एक कड़ाही में तेल गरम करें और उसमें तेज पत्ता व सूखी लाल मिर्च डालें. इसके बाद बारीक कटा प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें. फिर अदरक-लहसुन का पेस्ट और कटे हुए टमाटर डालकर मसाले को अच्छी तरह भून लें. जब मसाले से तेल अलग दिखने लगे, तब इसमें हल्दी, नमक, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और थोड़ा गरम मसाला डालें. अब उबली हुई दाल को इस मसाले में मिलाएं और जरूरत के अनुसार थोड़ा पानी डालकर 5-7 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं, ताकि मसाले का स्वाद दाल में अच्छी तरह घुल जाए. अंत में ऊपर से थोड़ा घी और हरा धनिया डाल दें. Read More ...
Related posts
पेट के लिए रामबाण है कच्चा और पका बेल, अंदर की सारी समस्याएं होंगी छूमंतर
कम समय में तैयार करें स्वादिष्ट मटन, मेहमान भी करेंगे तारीफ, जानें रेसिपी
घर पर बनाएं ढाबा स्टाइल गाढ़ी और स्वादिष्ट चने की दाल, जानिए इसकी आसान रेसिपी
Don't miss
Newsletter
Receive daily updates !
Sport Trending
-
अमेरिका-ईरान युद्ध के चलते फंसी दो टीमें घर के लिए रवाना, आईसीसी ने दिया अपडेट
12-03-26 02:03:39pm
Last Comments
A writer is someone for whom writing is more difficult than it is for other people.
Riding the main trail was easy, a little bumpy because my mountain bike is a hardtail