बंगाल की खाड़ी में बदलेगा सिस्टम, 140KM की रफ्तार से आ रहा तूफान, 28 अक्टूबर को लैंडफॉल की चेतावनी

Image credit: Internet

बंगाल की खाड़ी में बना सिस्टम ताकतवर चक्रवाती तूफान में बदल सकता है. IMD ने आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा के तटीय इलाकों के लिए अलर्ट जारी किया है. अनुमान है कि 28 अक्टूबर को तूफान आंध्र प्रदेश और यानम के तटों पर बापटला से विशाखापत्तनम के बीच लैंडफॉल कर सकता है. उस समय हवा की लगातार रफ्तार 115 से 125 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की आशंका है. तेज झोंके 140 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकते हैं. मौसम विभाग के मुताबिक सिस्टम 26 अक्टूबर की सुबह तक चक्रवाती तूफान और 27 अक्टूबर तक गंभीर चक्रवाती तूफान बन सकता है. इसके बाद इसकी तीव्रता और बढ़ने का अनुमान है.   Read More ...

free visitor counters