बंदर पर चढ़ा हीरो बनने का नशा, सैलून पहुंच गया बाल कटाने, देखें फिर क्‍या हुआ

Image credit: Internet

Monkey Hair Cut Video: आमतौर पर सैलून में आपने लोगों को बाल कटवाते या दाढ़ी बनवाते देखा होगा, लेकिन कर्नाटक के चामराजनगर जिले से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जिसे देखकर आप भी दंग रह जाएंगे. यहां के संतमाराहल्ली गांव में एक बंदर किसी ‘रेगुलर कस्टमर’ की तरह कुर्सी पर बैठकर बाल कटवाता नजर आया. सोशल मीडिया पर इस अनोखे हेयरकट का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है और लोग इस नाई की तारीफ कर रहे हैं. यह वाकया संतमाराहल्ली गांव के ‘देवु मेन्स हेयरकट सैलून’ का है. सैलून के मालिक देवराज का जानवरों के प्रति लगाव जगजाहिर है. अक्सर उनके सैलून के आसपास बंदरों की टोली घूमती रहती है, लेकिन देवराज उन्हें भगाने के बजाय खाना खिलाते हैं और प्यार से पेश आते हैं. इसी प्यार का नतीजा है कि एक बंदर उनके इतना करीब आ गया कि उसने उनके काम में भी हाथ नहीं रोका. एक दोपहर जब देवराज अपने सैलून में थे, यह बंदर अंदर दाखिल हुआ और आराम से कुर्सी के पास बैठ गया. देवराज ने जब मज़ाक-मज़ाक में उसके बालों पर ब्रश फेरना शुरू किया, तो बंदर भागा नहीं, बल्कि उसने अपनी आंखें बंद कर लीं और शांत होकर बैठ गया. देवराज ने भी मौके का फायदा उठाया और कैंची व कंघी लेकर बंदर का हेयरकट करना शुरू कर दिया.   Read More ...

free visitor counters