IND vs NZ: ये पिच अंशुल के लिए ही बनी थी, शुभमन गिल ने भी पहनाया कंबोज को जीत का सेहरा

Image credit: Internet

IND vs NZ: भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने बुधवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में अंशुल कंबोज के शानदार प्रदर्शन पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि ऑकलैंड की परिस्थितियां इस तेज गेंदबाज के बेहद अनुकूल हैं. मैच में पेसर्स के कमाल और विराट कोहली की धमाकेदार अर्धशतकीय पारी की मदद से भारत ने बारिश से प्रभावित पहले वनडे में पांच विकेट से जीतकर पांच मैच की श्रृंखला में 1-0 की बढ़त हासिल की. तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह (70 रन देकर चार विकेट), गुरनूर बराड़ (44 रन देकर तीन) और अंशुल कंबोज (10 ओवर में 22 रन देकर दो) ने मिलकर नौ विकेट लेकर न्यूजीलैंड को 40.2 ओवर में में 185 रन पर ढेर कर दिया.   Read More ...

free visitor counters