फ्रिज आने से पहले भारतीय रसोई की असली हीरो थी ये ‘जालीदार अलमारी’, हैदराबादी घरों में आज भी जिंदा हैं यादें

Image credit: Internet

Vintage Hyderabad Culture: एक दौर ऐसा भी था जब घरों में फ्रिज नहीं हुआ करते थे और खाने-पीने की चीजों को सुरक्षित रखने के लिए जालीदार अलमारी का इस्तेमाल किया जाता था. खासतौर पर हैदराबादी घरों में यह अलमारी रसोई की शान मानी जाती थी. लकड़ी और लोहे से बनी इन अलमारियों में जाली लगी होती थी, जिससे हवा अंदर जाती रहती थी और खाना लंबे समय तक सुरक्षित रहता था. पुराने समय की यह देसी तकनीक आज भी लोगों की यादों में बसी हुई है. कई बुजुर्ग आज भी बताते हैं कि मिठाइयों से लेकर पके हुए खाने तक सब कुछ इसी अलमारी में रखा जाता था. आधुनिक फ्रिज आने के बाद भले ही इनका इस्तेमाल कम हो गया हो, लेकिन यह जालीदार अलमारी आज भी पुरानी भारतीय संस्कृति, सादगी और पारिवारिक यादों का खास हिस्सा मानी जाती है.   Read More ...

free visitor counters