खीरा-भिंडी से लेकर तरबूज तक, गर्मी में करें कम लागत वाली खेती, मल्चिंग से बचाएं नमी

Image credit: Internet

Low-Cost Summer Farming: गर्मियों में बढ़ते तापमान के बीच किसानों के लिए कम लागत और कम समय में मुनाफा देने वाली फसलों का चयन जरूरी हो जाता है. अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की प्रोफेसर सालेहा जमाल के अनुसार मार्च से जून तक जायद सीजन होता है. जिसमें फसलें जल्दी तैयार होकर अच्छी आय देती है. इस मौसम में खीरा, भिंडी, टमाटर, करेला जैसी सब्जियां 2-3 महीने में तैयार हो जाती है. वहीं तरबूज और खरबूज की भी बाजार में अधिक मांग रहती है. इसके अलावा मूंग और सूरजमुखी जैसी फसलें भी लाभकारी है. गर्मी में नमी बनाए रखना बड़ी चुनौती होती है. इसलिए मल्चिंग तकनीक अपनाना फायदेमंद है. साथ ही सिंचाई की उचित व्यवस्था जरूरी है. किसान किसान क्रेडिट कार्ड योजना का लाभ लेकर 5 लाख रुपये तक का ऋण प्राप्त कर खेती को मजबूत बना सकते है.   Read More ...

free visitor counters