गोंडा के विपिन शुक्ला ने 25वीं बार रक्तदान कर पेश की इंसानियत की मिसाल, 2019 से कर रहे ये काम

Image credit: Internet

विपिन शुक्ला, जो विश्व हिंदू परिषद के जिला सहमंत्री भी हैं, बताते हैं कि उन्हें रक्तदान की प्रेरणा विश्व हिंदू परिषद से मिली. पहले वह साल में एक बार हुतात्मा दिवस पर ही रक्तदान किया करते थे. लेकिन एक दिन उनके एक मित्र का सड़क हादसा हो गया. उस समय उसे तुरंत खून की जरूरत थी और कोई रक्तदाता नहीं मिल रहा था. तभी उन्हें फोन आया और उन्होंने जाकर रक्तदान किया. उनका मित्र आज पूरी तरह स्वस्थ है. इस घटना ने उनके जीवन की सोच बदल दी और तभी से उन्होंने नियमित रूप से हर तीन महीने में रक्तदान करने का फैसला किया.   Read More ...

free visitor counters