कल का मौसम 14 सितंबर: 60KM की रफ्तार से तूफानी हवाएं, तेज बारिश से गुजरात से लेकर हरियाणा-दिल्ली तक बिगड़ेगा मौसम, 18 राज्यों में IMD अलर्ट

Image credit: Internet

कल 14 सितंबर को देश के कई हिस्सों में मौसम फिर करवट लेने वाला है. गुजरात, मध्य प्रदेश, राजस्थान से लेकर दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और पंजाब तक बारिश का असर देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग ने कई राज्यों में भारी बारिश और गरज-चमक की संभावना जताई है. दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में तेज हवाएं चल सकती हैं. तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है और झोंकों में यह 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. मध्य प्रदेश के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र भी मौसम बदल रहा है. बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर में भी बारिश का दौर जारी रहेगा. दिल्ली और हरियाणा में 14 सितंबर को बारिश से परेशानी बढ़ सकती है.   Read More ...

free visitor counters