40 फीट गहरे समुद्र के नीचे लड़के ने किया प्रपोज, लड़की ने हां कह लिख दी प्यार की अनोखी कहानी!

Image credit: Internet

प्यार का सबसे खूबसूरत इज़हार तब हुआ, जब 40 फीट गहरे समंदर के नीचे उसने “YESSS” कहा. शांत नीले पानी के बीच, जहां सिर्फ लहरों की हल्की आवाज थी, एक युवक ने अपनी प्रेम कहानी को हमेशा के लिए खास बना दिया. समंदर को गवाह बनाकर उसने अपनी जिंदगी का सबसे अहम सवाल पूछा — और जवाब मिला सबसे सुकून भरा “हां.”लेकिन यह पल सिर्फ एक अनोखे प्रपोजल का नहीं था, बल्कि उन सभी मुश्किल दिनों की जीत था, जो उन्होंने साथ मिलकर झेले थे. अनगिनत आंसू, देर रात तक चलने वाली बातें, और एयरपोर्ट पर भावुक विदाई — इन सबने उनके रिश्ते को और मजबूत बना दिया. दूरी और समय ने कई बार उनकी परीक्षा ली, लेकिन उनका भरोसा और प्यार हर बार जीत गया. वह लड़की, जो खुद को मजबूत और आत्मनिर्भर मानती थी, उसे एक ऐसा साथी मिला जिसने उसकी आजादी का सम्मान किया और उसे सच्चा प्यार, देखभाल और भरोसा दिया. उसने इस “हां” को अपनी जिंदगी का सबसे सहज और सही फैसला बताया. Video Credit: Instagram-@thevyangindia   Read More ...

free visitor counters