Recipe: अब तक हल्दी की सब्जी ही खाई होगी, इसका अचार चखेंगे तो बार-बार मांगेंगे, जानें दादी-नानी के खजाने से निकली रेसिपी
Fresh Turmeric Pickle Recipe: सर्दियों में खाने की थाली में कच्ची हल्दी का अचार मिल जाए तो भोजन का स्वाद दोगुना हो जाता है. भीलवाड़ा की देवली बाई ने घर पर पारंपरिक तरीके से हल्दी का अचार बनाने की आसान रेसिपी बताई है. इस अचार को तैयार करने के लिए ताजी कच्ची हल्दी, सरसों का तेल, नमक, लाल मिर्च, राई, मेथी दाना, सौंफ और हींग की जरूरत होती है. सबसे पहले हल्दी को अच्छी तरह धोकर सुखाया जाता है, फिर छीलकर छोटे टुकड़ों में काट लेते हैं. इसमें सभी मसाले मिलाने के बाद गर्म करके ठंडा किया हुआ सरसों का तेल डालते हैं. तैयार मिश्रण को साफ और सूखे कांच के जार में भरकर कुछ दिन धूप में रखना होता है. अचार में नमी न जाने दें और हमेशा सूखे चम्मच का इस्तेमाल करें. इस तरह घर पर तैयार कच्ची हल्दी का अचार दाल, रोटी और पराठों के साथ खाने का स्वाद बढ़ा सकता है. Read More ...
Related posts
Don't miss
Newsletter
Receive daily updates !
Last Comments
A writer is someone for whom writing is more difficult than it is for other people.
Riding the main trail was easy, a little bumpy because my mountain bike is a hardtail