केले की खेती का हब बने अमेठी के दर्जनो गांव, युवाओं ने इसे बनाया व्यवसाय का जरिया, लाखों का हो रहा मुनाफा

Image credit: Internet

Amethi news: अमेठी के दर्जनों गांवों के पढ़े लिखे युवा भी केले की खेती की तरफ आकर्षित हो रहे हैं. जिससे यह क्षेत्र केला पट्टी के रूप में विकसित हो रहा है. कंसापुर, पूरे जयतराज, कसारा, सहजीपुर, भिच्छू का पुरवा, मल्लूपुर, मुहिबशाह, मिसरौली, बड़गांव, मधुपुर खदरी, भुजकुआरे आदि गांवों में बड़े पैमाने पर केले की खेती की जा रही है. पूरे जैयतराज के स्नातक युवा रवि शुक्ला ने बनारस तथा मध्य प्रदेश में केले की खेती देखकर एक बीघे खेत से केले की खेती शुरू की. फायदा दिखा तो इन्होंने इसे व्यवसायिक खेती के रूप में करना शुरू कर दिया. आज वह आठ बीघा खेत में केले की खेती कर रहे हैं.   Read More ...

free visitor counters