खुला था प्‍लेन का इमरजेंसी गेट, विंग पर खड़े थे NSG के 4 कमांडो, देखते ही थम गई पैसेंजर्स की सांसें

Image credit: Internet

एयरपोर्ट के एयरसाइड पर एयर इंडिया एक्‍सप्रेस का एक प्‍लेन पार्किंग बे पर खड़ा हुआ है. प्‍लेन का इमरजेंसी गेट खुला हुआ है. प्‍लेन के एक विंग पर नेशनल सिक्‍योरिटी गार्ड (एनएसजी) के चार कमांडो नजर आ रहे हैं. उनकी भेषभूषा और हाथ में मौजूद अत्‍याधुनिक हथियारों को देखकर यही लग रहा है कि वह किसी ऑपरेशन को अंजाम देने की तैयारी है. इसी बीच, एक एनएसजी कमांडो ने दूर खड़े किसी शख्‍स को थम्‍स अप का इशारा दिया. इसके बाद सभी की आंखे प्‍लेन में जम गई. हालांकि यह स्‍पष्‍ट नहीं हो पाया है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो किस एयरपोर्ट का है, पर सामने से गुजरते स्‍पाइस जेट के प्‍लेन और एयर इंडिया एक्‍सप्रेस प्‍लेन की मौजूदगी यही बता रही है कि यह भारत के ही किसी एयरपोर्ट का वीडियो है. वहीं, प्‍लेन के विंग पर मौजूद एनएसजी कमांडो को देखते ही पैसेंजर्स के बीच कानाफूसी शुरू हो गई. सभी एक दूसरे से सवाल करने लगे कि क्‍या कुछ बड़ा होने वाला है.   Read More ...

free visitor counters