माता-पिता के नाम 5 बीघा जमीन दान! सीकर के भामाशाह ने बनाया पशुओं के लिए 30 लाख का अस्पताल
Animal Healthcare : सीकर जिले के सांगलिया गांव से एक ऐसी प्रेरणादायक कहानी सामने आई है, जो समाज को सेवा और समर्पण का सच्चा संदेश देती है. यहां के भामाशाह कोजाराम सेवदा ने अपने स्वर्गीय माता-पिता की स्मृति को जीवित रखने के लिए एक अनोखी पहल की है. उन्होंने अपनी करीब पांच बीघा जमीन दान में देकर उस पर 30 लाख रुपये की लागत से पशु चिकित्सालय उपकेंद्र का निर्माण करवाया है. यह अस्पताल अब क्षेत्र के बीमार और घायल पशुओं के लिए नई उम्मीद बनकर सामने आया है. इस अस्पताल में आधुनिक तकनीक के जरिए पशुओं की जांच और इलाज की सुविधा उपलब्ध कराई गई है, जिससे ग्रामीणों को अब दूर-दूर तक भटकना नहीं पड़ेगा. कोजाराम सेवदा का कहना है कि उनके माता-पिता ने उन्हें जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी, इसलिए उन्होंने उनके नाम पर ऐसा काम करने का फैसला लिया, जिससे उनका नाम हमेशा जिंदा रहे. गांव में इस पहल की हर तरफ सराहना हो रही है और लोग इसे एक मिसाल के रूप में देख रहे हैं. यह कहानी न केवल सेवा भाव को दर्शाती है, बल्कि यह भी बताती है कि सच्ची श्रद्धांजलि वही है, जो समाज के काम आए. Read More ...
Related posts
तमिलनाडु में युवक ने हाईलाइट होने के लिए मतदान कर किया ऐसा काम, जाना पड़ा जेल
कब कोबरा के काटने पर नहीं होता कोई असर, जहर की एक बूंद निकाल नहीं पाता विषधर
Don't miss
Newsletter
Receive daily updates !
Sport Trending
-
World Cup 2026 से पहले India की T20 टीम की चुनौतियाँ: कप्तान का बयान
23-04-26 06:04:35pm
Last Comments
A writer is someone for whom writing is more difficult than it is for other people.
Riding the main trail was easy, a little bumpy because my mountain bike is a hardtail