Kota Viral Video: पिल्लों के लिए बना ढाल, बचाने के लिए कोबरा से भिड़ा स्ट्रीट डॉग, डसने के 10 मिनट बाद मौत

Image credit: Internet

Cobra Street Dog Fight: कोटा के भामाशाह मंडी इलाके में एक फैक्ट्री के पास स्ट्रीट डॉग और कोबरा के बीच जोरदार संघर्ष हो गया. बताया जा रहा है कि पिल्लों की मौजूदगी के चलते कुत्ता सांप से भिड़ गया. दोनों के बीच करीब 10 मिनट तक जंग चली. कुत्ते ने कोबरा को बुरी तरह घायल कर दिया, लेकिन इस दौरान सांप ने भी उसे डस लिया. जहर के असर से करीब 10 मिनट बाद कुत्ते की मौत हो गई. दूसरी ओर कोबरा भी गंभीर रूप से घायल है. सूचना मिलने पर स्नेक कैचर गोविंद शर्मा मौके पर पहुंचे और घायल सांप को रेस्क्यू किया. कोबरा की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है.   Read More ...

free visitor counters