इंदिरा गांधी के हत्यारे के बेटे फलाने को अमृतपाल सिंह की पार्टी ने क्यों दिया टिकट? जानिए इनसाइड स्टोरी

Image credit: Internet

Punjab News: अमृतपाल सिंह की पार्टी अकाली दल (वारिस पंजाब दे) ने पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा राजनीतिक दांव चला है. पार्टी ने फतेहगढ़ साहिब की बस्सी पठाना सीट से सतवंत सिंह को अपना पहला उम्मीदवार घोषित किया है. सतवंत सिंह, 1984 में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के मामले में दोषी ठहराए गए केहर सिंह के बेटे हैं. पार्टी का दावा है कि यह फैसला पंथिक सिद्धांतों और ऐसे परिवारों के सम्मान से जुड़ा है. खास बात यह है कि इंदिरा गांधी हत्याकांड से जुड़े तीनों परिवारों के सदस्य अब वारिस पंजाब दे के राजनीतिक नेटवर्क में हैं. पार्टी की नजर पंथिक वोटों और अकाली राजनीति में खाली हुई जगह पर है.   Read More ...

free visitor counters