कम लागत में तगड़ा मुनाफा, लखीमपुर खीरी के किसान ने की हरी मिर्च की खेती, कमा रहे हजारों रुपये रोज

Image credit: Internet

Green Chili Cultivation: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में किसान अब पारंपरिक खेती छोड़ सब्जी उत्पादन खासकर हरी मिर्च की खेती की ओर तेजी से बढ़ रहे है. कम लागत और अधिक मुनाफे के कारण यह फसल किसानों के लिए लाभकारी साबित हो रही है. हरी मिर्च का पौधा 5-6 महीने तक लगातार उत्पादन देता है और बाजार में इसकी मांग पूरे साल बनी रहती है. युवा किसान शानू खान ने बताया कि वे चार बीघे में मिर्च की खेती कर रहे है. जिसकी पौध अक्टूबर में लगाई जाती है और जून-जुलाई तक उत्पादन मिलता है. मल्चिंग विधि अपनाने से खरपतवार कम होता है. नमी बनी रहती है और सिंचाई भी कम करनी पड़ती है. वर्तमान में हरी मिर्च ₹70-80 प्रति किलो बिक रही है, जिससे किसान रोजाना अच्छा मुनाफा कमा रहे है.   Read More ...

free visitor counters