मुरादाबाद में दसवीं के छात्र अभिराज ने भाई के साथ खोजा अनोखा आइडिया, स्कूल में जाकर कर रहे पुस्तक वितरण

Image credit: Internet

छात्र अभिराज सिंह ने बताया कि मैं दून स्कूल देहरादून का कक्षा 10 का छात्र हूं. उन्होंनें नन्हे पन्ने नाम से से एक प्रोजेक्ट शुरू किया है. इस प्रोजेक्ट में मैं छोटे बच्चों में पढ़ने की आदत डालने का प्रयास कर रहा हूं. मैं लोगों से किताबें लेता हूं और छोटे बच्चों को मुफ्त में किताबों का वितरण कर उन्हें यह संदेश देने का प्रयास कर रहा हूं कि वह पढ़ाई लिखाई कर सकें और पढ़ाई लिखाई के क्षेत्र में आगे बढ़ सकें. उन्होंने कहा कि मुझे और मेरे भाई उत्कर्ष सिंह (कक्षा 8) को शुरू से ही पढ़ाई लिखाई में काफी अच्छा महसूस होता है और आनंद आता है. जिसको देखते हुए हम दोनों भाइयों ने अपने मन में यह प्रण लिया कि हम दूसरे बच्चों में भी अपनी तरह ही पढ़ने लिखने की आदत डालेंगे.   Read More ...

free visitor counters