Dungarpur News: दुबई में बैठकर 160 करोड़ की साइबर लूट...म्यूल हंटर ने दबोचा ठगी का मास्टरमाइंड

Image credit: Internet

डूंगरपुर साइबर थाना पुलिस ने ऑपरेशन म्यूल हंटर के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 160 करोड़ रुपये की साइबर ठगी के नेटवर्क का मास्टरमाइंड घनश्याम कलाल को गिरफ्तार किया है. आरोपी दुबई में बैठकर फर्जी म्यूल खातों के जरिए देशभर में ठगी का खेल चला रहा था. रेड कॉर्नर नोटिस जारी होने के बाद आरोपी बैंकॉक और भूटान के रास्ते भारत पहुंचा, जहां पुलिस ने उदयपुर के पास घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया. जांच में 450 से ज्यादा फर्जी खातों के जरिए करोड़ों रुपये के लेन-देन का खुलासा हुआ है.   Read More ...

free visitor counters