Farming Tips : मरुस्थल में उग रहा ‘सोना’! इस फल से जैम, चॉकलेट और जूस बनाकर बढ़ा सकते हैं कमाई
Jodhpur Agriculture Tips : राजस्थान के शुष्क और मरुस्थलीय क्षेत्रों में किसानों की आय बढ़ाने के लिए खजूर की खेती एक मजबूत विकल्प बनकर उभर रही है. जोधपुर स्थित केंद्रीय शुष्क क्षेत्र अनुसंधान संस्थान (काजरी) में आयोजित खजूर दिवस कार्यक्रम में वैज्ञानिकों ने किसानों को उन्नत किस्मों, आधुनिक तकनीकों और बाजार आधारित खेती की जानकारी दी. विशेषज्ञों ने बताया कि मेदजूल, बरही, खलास और एडीपी-1 जैसी किस्में बेहतर उत्पादन और अधिक मुनाफा देने की क्षमता रखती हैं. खासतौर पर एडीपी-1 किस्म मानसून से पहले पक जाती है, जिससे फसल को बारिश से नुकसान नहीं होता. कार्यक्रम में किसानों को कृत्रिम परागण, फसल प्रबंधन और प्रसंस्करण तकनीकों के बारे में भी बताया गया. वैज्ञानिकों का कहना है कि खजूर से जैम, सिरप, जूस, ड्राई डेट्स और एनर्जी बार जैसे उत्पाद तैयार कर अतिरिक्त आय अर्जित की जा सकती है. कम पानी में अधिक मुनाफा देने वाली यह फसल पश्चिमी राजस्थान के किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रही है. Read More ...
Related posts
Don't miss
Newsletter
Receive daily updates !
Last Comments
A writer is someone for whom writing is more difficult than it is for other people.
Riding the main trail was easy, a little bumpy because my mountain bike is a hardtail