गुजरात के भावनगर में बेकाबू सांड का सडकों पर आतंक, राहगीर बुजुर्ग को पटका तो लाठियां लेकर दौडे लोग

Image credit: Internet

गुजरात के भावनगर जिले में गारियाधार की सडकों पर आवारा मवेशियों का खौफ चरम पर पहुंच चुका है. शहर में एक सिरफिरे सांड ने मेन रोड पर अचानक हमला बोलकर कई राहगीरों को बुरी तरह से कुचलने की कोशिश की. रास्ते से गुजर रहे एक बेबस बुजुर्ग को सांड ने जोरदार टक्कर मारकर जमीन पर गिरा दिया. यह खौफनाक मंजर देखते ही आसपास के दुकानदार और राहगीर तुरंत लाठी-डंडे लेकर दौड पडे. हिम्मत दिखाकर स्थानीय लोगों ने भारी मशक्कत के बाद सांड को खदेडकर बुजुर्ग को सुरक्षित बचा लिया. इस जानलेवा हमले के बाद पूरे इलाके में जबरदस्त गुस्सा फैल गया है. स्थानीय लोगों ने एडमिनिस्ट्रेशन से मांग की है कि ऐसे खतरनाक पशुओं को पकडकर तुरंत सख्त एक्शन लिया जाए.   Read More ...

free visitor counters