NEET छात्र हर्ष दुबे ने पूछा- सरकार ने सौरभ दास से क्यों बात की, सुधांशु त्रिवेदी ने दिया जवाब

Image credit: Internet

नीट पेपर लीक विवाद के बीच न्यूज 18 के डिबेट शो आर-पार में छात्र हर्ष दुबे ने व्यवस्था और सरकार की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाए. हर्ष ने कहा कि NEET परीक्षा में दिन-रात मेहनत करने वाले वास्तविक छात्रों की बात सुनने के बजाय सरकार सौरभ दास जैसे नेताओं और प्रतिनिधियों से बात कर रही है. हर्ष ने अपना दर्द बयां करते हुए कहा, "मैं खुद जंतर-मंतर गया था, लेकिन वहां बड़े नेताओं से मिलने का मौका नहीं मिला. क्या सरकार से बात करने के लिए बवाल करना जरूरी है?" हर्ष ने नीट परीक्षा के साथ-साथ एमपीपीएससी (MPPSC) में सामान्य वर्ग की सीटों, कट-ऑफ में बड़े अंतर और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े बच्चों की शिक्षा पर भी सवाल खड़े किए. छात्र के तीखे सवालों का जवाब देते हुए भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि दोनों पक्ष के लोगों की अपेक्षा हमसे ही है. सरकार हर वर्ग की अपेक्षाओं का संतुलन बनाने की कोशिश कर रही है.नीट पेपर लीक विवाद के बीच न्यूज 18 के डिबेट शो आर-पार में छात्र हर्ष दुबे ने व्यवस्था और सरकार की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाए. हर्ष ने कहा कि NEET परीक्षा में दिन-रात मेहनत करने वाले वास्तविक छात्रों की बात सुनने के बजाय सरकार सौरभ दास जैसे नेताओं और प्रतिनिधियों से बात कर रही है. हर्ष ने अपना दर्द बयां करते हुए कहा, "मैं खुद जंतर-मंतर गया था, लेकिन वहां बड़े नेताओं से मिलने का मौका नहीं मिला. क्या सरकार से बात करने के लिए बवाल करना जरूरी है?" हर्ष ने नीट परीक्षा के साथ-साथ एमपीपीएससी (MPPSC) में सामान्य वर्ग की सीटों, कट-ऑफ में बड़े अंतर और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े बच्चों की शिक्षा पर भी सवाल खड़े किए. छात्र के तीखे सवालों का जवाब देते हुए भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि दोनों पक्ष के लोगों की अपेक्षा हमसे ही है. सरकार हर वर्ग की अपेक्षाओं का संतुलन बनाने की कोशिश कर रही है.   Read More ...

free visitor counters