VIDEO: अखिलेश जी... उनके चक्कर में मत पड़िए! ललन सिंह ने किस नेता पर कसा तंज?
Lallan Singh Advice to Akhilesh Yadav: लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पर चर्चा के दौरान माहौल सिर्फ औपचारिक नहीं रहा राजनीतिक तंज, चेतावनी और हल्की मुस्कान के बीच ये बहस काफी दिलचस्प हो गई. जेडीयू नेता ललन सिंह (राजीव रंजन) ने जब बोलना शुरू किया, तो पहले उन्होंने प्रधानमंत्री का धन्यवाद किया कि आखिरकार महिलाओं के लिए इतना बड़ा कदम उठाया गया. उन्होंने कहा कि देश की 50% आबादी के लिए ये कानून कोई जल्दबाज़ी में लिया गया फैसला नहीं है, बल्कि लंबे समय से इसकी जरूरत महसूस की जा रही थी. लेकिन असली चर्चा तब शुरू हुई, जब ललन सिंह ने विपक्ष खासतौर पर कांग्रेस पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि ऐसे सामाजिक बदलावों को लागू करने में हमेशा अड़चनें डाली जाती रही हैं. उनके मुताबिक, अगर इस बिल का विरोध किया गया, तो इसका राजनीतिक नुकसान भी उठाना पड़ सकता है. इसके बाद उन्होंने बिहार की राजनीति का उदाहरण दिया. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य में महिलाओं को बड़े पैमाने पर आरक्षण दिया, लेकिन उस वक्त लालू यादव ने इसका विरोध किया था. ललन सिंह के मुताबिक, उसी का असर आज तक देखने को मिल रहा है. अब कहानी में ट्विस्ट तब आया, जब ललन सिंह ने समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव को सीधे तौर पर सलाह दे दी. उन्होंने कहा अगर आप लालू यादव की पार्टी के साथ खड़े रहेंगे, तो आपको भी इसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता है. Read More ...
Related posts
मुंबई में पहले निवेश के नाम पर 1 करोड़ ठगे, फिर बंधक बनाकर 2.25 करोड़ वसूले
सूरत में आम आदमी पार्टी के दो कार्यकर्ता हिरासत में, हवाला कांड से जुड़े तार
Rubika Liyaquat Show: क्या बीजेपी लगा देगी सेंध या दीदी फिर कर जाएंगी कमाल?
आगर मालवा में शादी की खुशी के बीच छाया मातम, पुलिस की जांच से खुलेगा मामला
Don't miss
Newsletter
Receive daily updates !
Last Comments
A writer is someone for whom writing is more difficult than it is for other people.
Riding the main trail was easy, a little bumpy because my mountain bike is a hardtail