Street Food: डीग घूमने का बना रहे हैं प्लान? मेवात के ये 4 देसी व्यंजन यात्रा का स्वाद कर देंगे दोगुना
Deeg Famous Street Food: अगर डीग की यात्रा का प्लान बना रहे हैं तो ऐतिहासिक विरासत देखने के साथ यहां के देसी स्वाद को जानना भी जरूरी है. डीग के मेवात क्षेत्र में मिलने वाले पारंपरिक व्यंजन स्थानीय खान-पान की समृद्ध परंपरा की झलक दिखाते हैं. यहां की आलू-काजू की सब्जी अपने अनोखे स्वाद के कारण पर्यटकों के बीच चर्चा में रहती है. मिठाइयों में बड़ा, कुरकुरा और रस से भरा जलेबा खास आकर्षण है, जबकि मिल्क केक अपनी गाढ़ी देसी मिठास के लिए पसंद किया जाता है. स्थानीय दुकानों पर मिलने वाला नरम दही बड़ा भी स्वाद के शौकीनों को खूब भाता है. खास बात यह है कि इन व्यंजनों में आज भी स्थानीय सामग्री और पारंपरिक बनाने का अंदाज देखने को मिलता है. इसलिए डीग की सैर पर आने वाले लोगों के लिए ये देसी व्यंजन भी यात्रा का अहम हिस्सा बन सकते हैं. Read More ...
Related posts
Don't miss
Newsletter
Receive daily updates !
Sport Trending
-
पाकिस्तानी कंपनी को दिए मीडिया राइट्स, भारत-अफगानिस्तान टी-20 सीरीज में बवाल तय
27-08-26 11:08:30am -
सुनील नरेन ने रचा इतिहास, 650 T20 विकेट लेने वाले दुनिया के सिर्फ दूसरे गेंदबाज
27-08-26 09:08:19am
Last Comments
A writer is someone for whom writing is more difficult than it is for other people.
Riding the main trail was easy, a little bumpy because my mountain bike is a hardtail