शादी के स्टेज को समझा डीजे फ्लोर, अदाएं दिखा-दिखाकर दुल्हन करने लगी डांस, ऐसा था दूल्हे का रिएक्शन!

Image credit: Internet

शादी में नाच-गाने होना बड़ी बात नहीं है, मगर जब दुल्हन ही बारातियों की तरह अदाएं दिखा-दिखाकर डांस करने लगे, तब लोगों को हैरानी हो सकती है. इंस्टाग्राम यूजर महक (@official_mahak_48) का हाल ही में एक वीडियो वायरल हो रहा है. ये वीडियो उनकी शादी का है. वो अपनी ही शादी में स्टेज को डांस फ्लोर समझकर गजब का डांस करती नजर आ रही हैं. इस वीडियो में वो मेरे सइयां सुपरस्टार गाने पर डांस करती दिख रही हैं. इस दौरान उनके होने वाले पति, यानी दूल्हा भी मौजूद है जो उनका साथ दे रहा है और उनके साथ कदम से कदम मिलाने की कोशिश कर रहा है. इस वीडियो को 32 लाख व्यूज मिल चुके हैं. (नोट: अगर यूजर को इस वीडियो के इस्तेमाल से आपत्ति है तो वो हटाने के लिए न्यूज18 हिन्दी से संपर्क कर सकता है.)   Read More ...

free visitor counters