Rubika Liyaquat Show: क्या भारत में मिडिल ईस्ट युद्ध से पेट्रोल और गैस की किल्लत बढ़ जाएगी?

Image credit: Internet

Rubika Liyaquat Show: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में मिडिल ईस्ट के मौजूदा हालात पर देश को संबोधित किया. यह पहला मौका है जब उन्होंने ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव के बाद सीधे देश को जानकारी दी. प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत की प्राथमिकता हमेशा लोगों को घरेलू गैस और तेल मुहैया कराना है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि सप्लाई सुचारू है और सरकार लगातार काम कर रही है. आयात और आपात स्थिति से निपटने के लिए लॉन्ग और शॉर्ट टर्म प्लान तैयार हैं. उन्होंने जमाखोरी और कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ कड़ा संदेश दिया. पीएम मोदी ने राज्य सरकारों से भी कहा कि नागरिक प्रभावित न हों, इसके लिए त्वरित और कड़ी मॉनीटरिंग जरूरी है. प्रधानमंत्री ने शांति की अपील भी की और देश के हितों की सुरक्षा का भरोसा दिया. उन्होंने कहा कि संकट के समय हर कदम संतुलित तरीके से उठाना जरूरी है. प्रधानमंत्री का यह संबोधन 24 दिन बाद आया. विपक्ष ने कुछ नई जानकारी नहीं होने की आलोचना की, लेकिन सरकार की तैयारी और जनता को आश्वस्त करने की कोशिश साफ दिख रही है.   Read More ...

free visitor counters