Monsoon: पेड़ गिरा, गाड़ियां दब गईं, मंदिर डूब गए... बारिश का रौद्र रूप कैमरे में कैद

Image credit: Internet

Monsoon: देश के कई राज्यों में मानसून अब अपना रौद्र रूप दिखा रहा है. महाराष्ट्र से लेकर गुजरात और मध्य प्रदेश तक भारी बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है. मुंबई में लगातार हो रही बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव देखने को मिला. बांद्रा, शिवाजी पार्क, कुरला और घाटकोपर जैसे इलाकों में सड़कें पानी में डूबी नजर आईं, जिससे लोगों को आवाजाही में काफी परेशानी हुई. घाटकोपर के विक्रांत सर्किल के पास भारी बारिश के बीच एक विशाल पेड़ कई पार्क की गई गाड़ियों पर गिर गया. हादसे में कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए, हालांकि राहत की बात यह रही कि कोई जनहानि नहीं हुई. स्थानीय लोगों का आरोप है कि पेड़ को लेकर पहले ही शिकायत की गई थी, लेकिन समय रहते कार्रवाई नहीं हुई. वहीं लोनावला घाट में लगातार बारिश के चलते पहाड़ झरनों में बदल गए हैं और घना कोहरा भी छाया हुआ है। वसई-विरार में जलभराव के बीच फंसे पांच मजदूरों को एनडीआरएफ ने सुरक्षित बाहर निकाला. महाराष्ट्र के रायगढ़ में एक झरने के पास फंसे पर्यटकों को गांव वालों ने रस्सियों की मदद से बचाया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. उधर गुजरात के अमरेली में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं, जबकि मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर और बुरहानपुर में नदियां उफान पर हैं. ताप्ती नदी का जलस्तर बढ़ने से कई मंदिर पानी में डूब गए हैं और प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है.   Read More ...

free visitor counters