बागेश्वर में हुड़के की थाप पर झोड़ा-चांचरी लोकगीत और नृत्य की अनूठी परंपरा, पहाड़ी संस्कृति को बनाती है जीवंत

Image credit: Internet

बागेश्वर जिले के दानपुर क्षेत्र में झोड़ा और चांचरी लोकगीतों की परंपरा आज भी पहाड़ की संस्कृति को जीवंत बनाए हुए है. मेलों, धार्मिक आयोजनों और सामाजिक समारोहों में लोग सामूहिक रूप से झोड़ा-चांचरी गाते हैं. खासकर महिलाएं पारंपरिक अंदाज में गोल या अर्धगोले में खड़ी होकर नृत्य करती हैं. एक-दूसरे के कंधे या कमर पर हाथ रखकर कदम से कदम मिलाया जाता है. गीत और नृत्य के इस मेल में पहाड़ की पुरानी जीवनशैली, आपसी मेलजोल और सामूहिक भावना साफ दिखाई देती है.   Read More ...

free visitor counters