सहारनपुर के राहुल झाम और टीम 2019 से लावारिस शवों का कर रही अंतिम संस्कार, 500 से अधिक लोगों को दे चुके सम्मानजनक विदाई

Image credit: Internet

राहुल झाम और उनकी टीम के लोग 2019 से ऐसे लोगों जिनका कोई नहीं होता उनका अंतिम संस्कार और उनकी अस्थियों के विसर्जन का काम कर रहे हैं. उनका कहना है कि उनके दिल को बड़ा ही सुकून मिलता है जब इस कार्य को वह करते हैं. इसमें किसी प्रकार का किसी से कोई सहयोग नहीं लिया जाता, सब आपस में मिलजुल कर पैसे इकट्ठा करते हैं और इस कार्य को अंजाम तक पहुंचाते हैं. एक स्थित ऐसी भी आई थी जब लोग अपनों के मरने के बाद छूना भी पसंद नहीं कर रहे थे, उस कोरोना कल में भी इन लोगों ने उन शवों का अंतिम संस्कार और अस्थि विसर्जन करने का काम किया था.   Read More ...

free visitor counters