Monsoon Session: मानसून सत्र शुरू होते ही संसद में हुआ जोरदार हंगामा... 12 बजे तक स्थगित हुई लोकसभा

Image credit: Internet

Monsoon Session 2026: संसद का मानसून सत्र शुरू होते ही पहले दिन जोरदार हंगामा देखने को मिला. सोमवार को जैसे ही लोकसभा की कार्यवाही शुरू हुई, विपक्षी सांसदों ने शोर-शराबा शुरू कर दिया. इस दौरान लोकसभा स्पीकर ओम बिरला बार-बार सांसदों से शांत रहने और नियमों के तहत अपनी बात रखने की अपील करते नजर आए. इसके बाद भी हंगामा हुआ तो स्पीकर ओम बिरला ने संसद दोपहर 12 बजे तक स्थगीत कर दी. वैसे भी पहले से अंदाजा लगाया जा रहा था कि इस बार का मानसून सत्र काफी हंगामेदार रहने वाला है. इसकी झलक सत्र शुरू होने से एक दिन पहले ही मिल गई थी. रविवार को हुई सर्वदलीय बैठक और बिजनेस एडवाइजरी कमेटी (BAC) की बैठक में सरकार और विपक्ष कई मुद्दों पर आमने-सामने दिखे. विपक्ष ने अयोध्या के राम मंदिर से जुड़े कथित चढ़ावा घोटाले, NEET पेपर लीक, एथनॉल नीति, मणिपुर की स्थिति, किसानों के मुद्दे और चुनाव आयोग के कामकाज जैसे कई मामलों पर संसद में चर्चा की मांग की. वहीं, सरकार ने विपक्ष से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की.   Read More ...

free visitor counters