Tomato Cultivation: बागपत के किसान ने टमाटर की खेती से बदली किस्मत, कमा रहा ढाई गुना मुनाफा

Image credit: Internet

Tomato Cultivation: उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद के लहचौड़ा गांव के किसान आदेश कुमार ने टमाटर की खेती से सफलता की नई मिसाल पेश की है. पहले पारंपरिक फसलों से कम आय होने के कारण वे खेती छोड़ने का मन बना चुके थे, लेकिन कृषि विशेषज्ञों की सलाह और यूट्यूब से जानकारी लेकर उन्होंने टमाटर की खेती शुरू की. पिछले 8 वर्षों से वह एक एकड़ में टमाटर उगा रहे है और सालाना करीब 3 लाख रुपये का मुनाफा कमा रहे है. एक बीघा में लगभग 60 हजार रुपये तक की आमदनी हो जाती है, जो अन्य फसलों के मुकाबले ढाई गुना अधिक है. उनकी फसल की बिक्री दिल्ली मंडी में होती है और अच्छी कीमत मिलने से वे अन्य किसानों के लिए प्रेरणा बन गए है.   Read More ...

free visitor counters