अलवर के सरिस्का में गूंजी खुशियों की दहाड़! ST-22 ने जन्म दिए दो नन्हें शावक, वन विभाग में उत्साह

Image credit: Internet

Sariska Tiger Reserve: राजस्थान के अलवर स्थित सरिस्का टाइगर रिजर्व से वन्यजीव प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. सरिस्का की बाधिन ST-22 ने दो शावकों को जन्म दिया है, जिससे टाइगर रिजर्व में बाघों की संख्या बढ़कर 54 हो गई है. वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, दोनों शावक स्वस्थ हैं और उनकी गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है. इस खबर के बाद वन विभाग और वन्यजीव प्रेमियों में खुशी का माहौल है. सरिस्का टाइगर रिजर्व में लगातार बढ़ रही बाघों की संख्या को वन संरक्षण की बड़ी सफलता माना जा रहा है. अधिकारियों का कहना है कि बेहतर संरक्षण, निगरानी और अनुकूल वातावरण के कारण यहां वन्यजीवों का कुनबा बढ़ रहा है.   Read More ...

free visitor counters