यूपी बोर्ड परीक्षा के बारे में अफवाह फैला रहे 4 यूट्यूब चैनलों पर मुकदमा, चला रहे थे पेपर लीक की फर्जी खबर

Image credit: Internet

यूपी बोर्ड परीक्षा से जुड़ी भ्रामक खबरें फैलाने वाले चार यूट्यूब चैनलों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. ये एफआईआर यूपी बोर्ड के सचिव की तहरीर पर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने दर्ज की है. इन चारों चैनलों के खिलाफ पुलिस ने बीएनएस की धारा 318 (2), 353(1)(b) और आईटी एक्ट 66 D के तहत एफआईआर लिखी है. आरोप है कि इन यूट्यूब चैनलों के इस कृत्य से यूपी बोर्ड की छवि धूमिल हो रही है. परीक्षार्थियों में भ्रम और असमंजस पैदा हो रहा है‌. यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू हुई हैं, जो 12 मार्च तक चलेंगी.   Read More ...

free visitor counters