सिर्फ 5 मिनट में तैयार... मानसून का मजा होगा दोगुना, घर पर बनाएं ककोड़े की करारी फ्राई, हर कोई पूछेगा रेसिपी

Image credit: Internet

Crispy Kakoda Recipe: अगर आप मानसून में कुछ अलग और स्वादिष्ट बनाना चाहते हैं, तो ककोड़े की क्रिस्पी फ्राई सब्जी एक बेहतरीन विकल्प है. यह देसी और पौष्टिक सब्जी बेहद कम समय में तैयार हो जाती है. ककोड़ों को अच्छी तरह धोकर पतले टुकड़ों में काटें, फिर हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर, नमक और बेसन या चावल के आटे की हल्की परत लगाकर धीमी आंच पर सुनहरा और कुरकुरा होने तक फ्राई करें. यह सब्जी करीब 5 मिनट में तैयार हो जाती है और रोटी, पराठे या दाल-चावल के साथ बेहद स्वादिष्ट लगती है. यह रेसिपी स्वाद और सेहत दोनों का बेहतरीन मेल है.   Read More ...

free visitor counters