चित्रकूट का यज्ञवेदी मंदिर, जहां ब्रह्माजी ने 108 कुंडों से किया था यज्ञ, श्रीराम से जुड़ा यह आध्यात्मिक स्थल आज भी है आस्था का केंद्र

Image credit: Internet

चित्रकूट में रामघाट पर स्थित यज्ञवेदी मंदिर धार्मिक आस्था और पौराणिक मान्यताओं का अनोखा संगम है. मान्यता है कि इस स्थान पर स्वयं ब्रह्माजी ने 108 कुंड बनाकर यज्ञ किया था,यही वजह है कि मंदिर को यज्ञवेदी मंदिर के नाम से जाना जाता है. आज भी यहां आने वाले श्रद्धालु इन 108 हवन कुंडों के दर्शन कर खुद को सौभाग्यशाली मानते हैं. मान्यता के अनुसार सतयुग में यह स्थान राक्षसों के वास के कारण अपवित्र हो गया था. उनके अत्याचार और गलत कार्यों से यहां की धरती की पवित्रता समाप्त हो गई थी. इसी दौरान ब्रह्माजी को यह ज्ञान हुआ कि आने वाले त्रेता युग में भगवान श्रीराम अपने वनवास का लंबा समय चित्रकूट में बिताएंगे   Read More ...

free visitor counters