Video: देवरानी-जेठानी का सुपरहिट बिजनेस! 10/12 के कमरे में उगा रही सफेद सोना, गांव में ही लगा दी नोटों की झड़ी
Success Women Story: पलायन के दौर में जमशेदपुर के बोड़ाम प्रखंड की डिगी पंचायत से स्वरोजगार की एक सुनहरी तस्वीर सामने आई है. यहां रहने वाली देवरानी-जेठानी, संध्या रानी महतो और नीलमणि महतो ने साबित कर दिया है कि मोटी कमाई के लिए घर छोड़ना जरूरी नहीं. महज 10×12 फीट के एक कमरे से शुरू हुआ इनका ऑयस्टर मशरूम का सफर आज हजारों की मासिक आय में बदल चुका है. इस जोड़ी की सफलता का राज है स्मार्ट फार्मिंग. फिलहाल 150 बैग्स के साथ खेती कर रही इन महिलाओं को न तो भारी निवेश की जरूरत पड़ी. न ही घर के कामों से समझौता करना पड़ा. ऑयस्टर मशरूम की खासियत यह है कि इसमें केवल 15-20 दिनों में हल्की सिंचाई (स्प्रे) की जरूरत होती है. गुणवत्ता इतनी शानदार है कि बाजार में इनका मशरूम ₹450 प्रति किलो तक बिक रहा है. जिसकी डिमांड स्थानीय होटलों से लेकर जमशेदपुर शहर तक है. यह कहानी उन लोगों के लिए मिसाल है जो गांव में रहकर कुछ बड़ा करना चाहते हैं. संध्या और नीलमणि का संदेश साफ है अगर तकनीक आधुनिक हो और इरादे मजबूत, तो गांव की मिट्टी भी सोना उगल सकती है. Read More ...
Related posts
सीबीएसई 12वीं अंग्रेजी पेपर एनालिसिस, छात्रों को मिली राहत या बढ़ी मुश्किल?
VIDEO: संजू सैमसन को टेस्ट क्रिकेट में खिलाने की क्यों उठने लगी है मांग?
Don't miss
Newsletter
Receive daily updates !
Sport Trending
-
VIDEO: संजू सैमसन को टेस्ट क्रिकेट में खिलाने की क्यों उठने लगी है मांग?
12-03-26 03:03:22pm -
अमेरिका-ईरान युद्ध के चलते फंसी दो टीमें घर के लिए रवाना, आईसीसी ने दिया अपडेट
12-03-26 02:03:39pm
Last Comments
A writer is someone for whom writing is more difficult than it is for other people.
Riding the main trail was easy, a little bumpy because my mountain bike is a hardtail