अरविंद केजरीवाल को गुजरात हाईकोर्ट से बड़ा झटका, PM मोदी डिग्री मामले में 25 हजार का जुर्माना देना ही होगा

Image credit: Internet

अरविंद केजरीवाल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की डिग्री से जुड़े मामले में गुजरात हाईकोर्ट से झटका लगा है. अदालत ने 25 हजार रुपए के जुर्माने को चुनौती देने वाली उनकी अपील खारिज कर दी है. यह जुर्माना पहले एकल पीठ ने लगाया था. हाईकोर्ट ने उस फैसले में दखल देने से इनकार कर दिया. अदालत ने आरटीआई प्रक्रिया के इस्तेमाल को लेकर भी टिप्पणी की. वहीं केजरीवाल की ओर से पेश वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने जुर्माने के आधार पर सवाल उठाए थे. उन्होंने कहा था कि केजरीवाल ने प्रधानमंत्री की डिग्री की जानकारी मांगने पर लगातार जोर नहीं दिया था. हाईकोर्ट ने इन दलीलों को स्वीकार नहीं किया.   Read More ...

free visitor counters