ज्ञानेश कुमार पर खूब भड़कीं ममता बनर्जी, INDIA गठबंधन की बैठक में बोलीं- अब मैं घर से बाहर नहीं निकल सकती

Image credit: Internet

दिल्ली में इंडिया ब्लॉक की बैठक के दौरान ममता बनर्जी ने SIR और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर तीखे सवाल उठाए. सूत्रों के मुताबिक ममता ने कहा कि SIR की पूरी प्रक्रिया बदहाल तरीके से कराई गई. उन्होंने बैठक में ज्ञानेश कुमार के लिए कहा कि वह गायब हैं. चुनाव के बाद की स्थिति का जिक्र करते हुए ममता ने कहा कि अब वह घर से बाहर नहीं निकल सकतीं. उन्होंने भाजपा पर तानाशाही और अधिनायकवादी रवैये का आरोप भी लगाया. बैठक में विपक्षी दलों के बीच SIR और चुनाव आयोग के मुद्दे पर आगे की रणनीति पर चर्चा होने की बात कही जा रही है.   Read More ...

free visitor counters