Mount Abu Trip: दिवाली ट्रिप पर माउंट आबू में कहां खाएं? बजट में मिलेंगे इन 5 रेस्टोरेंट में राजस्थानी और पंजाबी जायके

Image credit: Internet

Mount Abu Budget Friendly Restaurants: दिवाली की छुट्टियों में अगर आप माउंट आबू घूमने का प्लान बना रहे हैं और खाने-पीने पर ज्यादा पैसे खर्च नहीं करना चाहते, तो यहां कई ऐसे रेस्टोरेंट हैं जहां करीब 300 रुपए के बजट में पेटभर खाना खा सकते हैं. माउंट आबू में राजस्थानी थाली से लेकर साउथ इंडियन, पंजाबी, चाइनीज और फास्ट फूड तक के विकल्प मौजूद हैं. अर्बुदा सर्कल के पास मल्टी-कुजीन रेस्टोरेंट में कई तरह की डिशेज मिलती हैं, तो जोधपुर भोजनालय में दाल-बाटी, चूरमा और गट्टे की सब्जी जैसे पारंपरिक राजस्थानी व्यंजनों का स्वाद ले सकते हैं. वहीं श्री अन्नपूर्णा भोजनालय और शांति रेस्टोरेंट सादे शाकाहारी भोजन के लिए अच्छे विकल्प हैं. सुबह के नाश्ते या शाम के समय गर्मागर्म पराठे खाने के लिए अंजनी पराठा सेंटर भी जा सकते हैं. ये जगहें कम बजट में घूमने के साथ अच्छा खाना खाने का विकल्प देती हैं.   Read More ...

free visitor counters