Kota News: ज्वेलरी शॉप से 70 लाख की चोरी कर दिल्ली भागे बदमाश, पुलिस ने दो को दबोचा, सरगना फरार

Image credit: Internet

Kota Sultanpur Jewellers Theft Case: कोटा के सुल्तानपुर कस्बे में ज्वेलर्स की दुकान से 60 से 70 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवरात चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है. पुलिस ने दिल्ली में दबिश देकर दो आरोपियों आदिल और आफताब उर्फ बग्गू को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, वारदात को दिल्ली और उत्तर प्रदेश के सलीम नकबजन गैंग ने अंजाम दिया था. बदमाश महाराष्ट्र की फर्जी नंबर प्लेट लगी निसान सनी कार से आए थे. पुलिस ने घटनास्थल और रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और करीब 28 से 30 घंटे के तकनीकी विश्लेषण के बाद कार की गतिविधियों का पता लगाया. जांच में सामने आया कि आरोपी वारदात के बाद मुंबई लेन से यू-टर्न लेकर दिल्ली भाग गए थे. पुलिस के अनुसार, दोनों गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में सलीम और इमरान के साथ वारदात करना स्वीकार किया है. गैंग के सरगना सलीम और इमरान अभी फरार हैं. पुलिस चोरी गए माल की बरामदगी के प्रयास कर रही है.   Read More ...

free visitor counters