देसी गोभी की ये वैरायटी कर देगी मालामाल, 15 कट्ठा में 35 हजार लागत, सवा लाख कमाई

Image credit: Internet

Cauliflower farming: बिहार के छपरा इलाके में किसान बड़े पैमाने पर हरी सब्जी की खेती करते हैं. यहां के किसान कृषि वैज्ञानिक केंद्र से प्रशिक्षण लेकर जैविक विधि से एक ही खेत में कई प्रकार की सब्जी लगाकर लाभ लेते हैं. सबसे खास बात यह है कि किसान अच्छी वैरायटी का बीज लगाकर कम खर्च में ही अधिक उपज लेते हैं. इससे किसानों को बढ़िया मुनाफा मिल जाता है. मांझी प्रखंड के शीतलपुर गांव निवासी रमेश प्रसाद भी सब्जी की खेती करते हैं. सब्जी की खेती करने का उनको लंबा अनुभव है और उन्होंने गोभी की खेती करके लागत से 2 गुना से अधिक मुनाफा हासिल किया है. ऐसे में उन्होंने गोभी की खेती को लेकर अपना अनुभव और जरूरी बातें भी बताई है. उनके अनुभव से आप भी कम खर्च में गोभी की बेहतरीन खेती कर सकते हैं.   Read More ...

free visitor counters