बांग्लादेश बॉर्डर पर स्मगलरों ने BSF जवानों को घेर कर मारा, 3 बुरी तरह घायल, हथियार छीनने की भी कोशिश
India-Bangladesh Border News: भारत-बांग्लादेश बॉर्डर पर बड़ा कांड हुआ है. तस्करों ने बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) के जवानों को घेर कर उनपर हमला कर दिया. इस अप्रत्याशित घटना में BSF के तीन जवान बुरी तरह से घायल हो गए हैं. सोशल मीडिया में वायरल वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि सीमा पर तस्करी करने वाले गिरोह के लोगों ने किस बुरी तरह से BSF के जवानों को लाठी-डंडों से पीटा और उनका हथियार छीनने की कोशिश की. BSF जवानों पर अटैक की यह घटना त्रिपुरा के बोक्सानगर इलाके की है. यह क्षेत्र आशाबारी बॉर्डर आउटपोस्ट के तहत आता है. मामला सामने आने के बाद इलाके में तनाव फैल गया है. एक आरोपी को पकड़ा गया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है. Read More ...
Related posts
Don't miss
Newsletter
Receive daily updates !
Last Comments
A writer is someone for whom writing is more difficult than it is for other people.
Riding the main trail was easy, a little bumpy because my mountain bike is a hardtail