नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नाम बदलने पर जेवर के विस्थापित परिवारों में नाराजगी, दादा परदादा की दी जमीन फिर भी सुविधाओं के मोहताज

Image credit: Internet

Jewar Airport Name Change: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नाम बदलने पर जेवर के विस्थापित परिवारों ने नाराजगी जताई है. स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने जमीन दी, लेकिन रोजगार, रजिस्ट्री और बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं अब भी बनी हुई है. जेवर के पॉकेट-1, आरआर कॉलोनी में रहने वाले विस्थापित परिवारों का कहना है कि एयरपोर्ट के लिए उन्होंने अपनी पुश्तैनी जमीन दी, लेकिन आज भी उन्हें रोजगार, बेहतर सुविधाओं और पुनर्वास से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. ऐसे में एयरपोर्ट का नाम बदलने के फैसले ने उनकी नाराजगी और बढ़ा दी है. स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले से चला आ रहा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट नाम ही बेहतर था और इसे नहीं बदला जाना चाहिए.   Read More ...

free visitor counters